Saturday, Sep 13 2025 | Time 06:53 Hrs(IST)
देश-विदेश


मिस्र में 3,500 साल पुराने कब्रिस्तान से मिली 'Book of the Dead', पुरातत्व जगत में हलचल, जानें किताब में क्या है खास

मिस्र में 3,500 साल पुराने कब्रिस्तान से मिली 'Book of the Dead', पुरातत्व जगत में हलचल, जानें किताब में क्या है खास

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: मिस्र की पुरातात्विक दुनिया से एक और चौंकाने वाली खोज सामने आई है. वैज्ञानिकों ने एक 3,500 साल पुराने कब्रिस्तान की खुदाई के दौरान ‘बुक ऑफ डेड’ (Book of the Dead) नामक दुर्लभ और रहस्यमयी प्राचीन ग्रंथ का एक लंबा स्क्रॉल खोजा है. यह ऐतिहासिक दस्तावेज मिस्र की प्राचीन अंत्येष्टि परंपराओं और परलोक संबंधी विश्वासों की एक झलक प्रस्तुत करता है.

 

43 फुट लंबा स्क्रॉल, मृत आत्मा की मार्गदर्शिका

यह खोज मिस्र के अल-गुरैफा क्षेत्र में की गई, जहां पुरातत्वविदों को एक अत्यंत दुर्लभ 43 फुट लंबा पेपिरस स्क्रॉल मिला. माना जाता है कि यह स्क्रॉल मृतकों की आत्मा को परलोक की यात्रा में मार्गदर्शन देने के लिए कब्रों में रखा जाता था. इसमें मंत्र और अनुष्ठानिक निर्देश होते थे, जो मृतक को अमरता की ओर ले जाते थे.

 

ममियां, मूर्तियां और ताबीज भी बरामद

इस कब्रिस्तान से केवल 'बुक ऑफ डेड' ही नहीं, बल्कि कई ममियां, मूर्तियां, ताबीज और ताबूत भी प्राप्त हुए हैं. ये सभी वस्तुएं उस युग की धार्मिक मान्यताओं और मृत्यु के बाद की जीवन यात्रा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देती हैं. मंत्रालय के अनुसार, यह कब्रिस्तान मिस्र के नवीन साम्राज्य काल (1550–1070 ईसा पूर्व) का है.

 

विशेषज्ञों ने बताया ऐतिहासिक खोज

जर्मनी के रोमर और पेलिजेयस संग्रहालय की सीईओ और मिस्रविज्ञानी लारा वेइस ने इस खोज को "अद्वितीय और ऐतिहासिक" करार दिया है. उन्होंने कहा कि इतनी अच्छी स्थिति में बुक ऑफ डेड मिलना दुर्लभ है और इससे हमें मिस्र की मृत्यु-दर्शन परंपरा की गहराई को समझने में मदद मिलेगी.

 

कैनोपिक जार भी मिले

खुदाई के दौरान कैनोपिक जार भी मिले, जिनमें मृतकों के अंग सुरक्षित रखे जाते थे. इसके साथ ही पत्थर के ताबूतों के अवशेष भी मिले हैं, जिनमें पहले लकड़ी के ताबूत रखे जाते थे. यह खोज न केवल मिस्र की प्राचीन सभ्यता की गहराई को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि वहां की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराएं आज भी रहस्यों से भरी हुई हैं.

 


 

 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
दिल्ली में आज होगी GST काउंसिल की बैठक, झारखंड केंद्र से मांगेगा क्षतिपूर्ति अनुदान
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:27 AM

दिल्ली में आज जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली हैं. झारखंड से वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बैठक में शामिल होंगे. झारखंड केंद्र से क्षतिपूर्ति अनुदान मांगेगे. पहले दिन वित्त सचिव और वाणिज्यकर अधिकारी बैठक

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया-2025 का शुभारंभ, 48 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:17 AM

पीएम मोदी सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे. नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं. चार सितंबर तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चलेगा. भारत को सेमीकंडक्टर

SpiceJet पर भारी पड़ा बर्गर और फ्राइज, उपभोक्ता आयोग ने लगा डाला 55 हजार का जुर्माना
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:49 AM

मुंबई उपनगर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को एक यात्री को 55,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया हैं. यह मामला दुबई से मुंबई आने वाली उड़ान की 14 घंटे की देरी से जुड़ा है, जिसमें एयरलाइन ने यात्रियों को केवल एक बर्गर और फ्रेंच फ्राइज परोसकर जिम्मेदारी निभाने का दावा किया था.

दिल्ली से रांची जा रहा इंडिगो विमान में बड़ा हादसा टला, 95 यात्रियों की जान बची
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:08 AM

सोमवार को इंडिगो की दिल्ली-रांची विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया. घटना के वक्त विमान में 95 यात्री सवार थे. दिल्ली रांची विमान संख्या 6E5066 अपने निर्धारित वक्त सुबह 9.10 बजे की जगह नौ मिनट पहले सुबह 8.51 बजे रांची आ गया

अमेरिका में देख रहे है काम करने का सपना, तो हो जाए सावधान! अब बिना इंटरव्यू के नहीं मिलेगा वीजा.. जानें क्या है नया नियम
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:00 AM

अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी का सपना देख रहे भारतीयों के लिए बड़ी खबर हैं. सोमवार से अमेरिकी सरकार ने वीजा प्रक्रिया से जुड़ा नया नियम लागू कर दिया है, जिसके तहत अब अधिकांश आवेदकों को दूतावास जाकर वीजा इंटरव्यू देना अनिवार्य होगा.